Instagram की रानी
सिमरन मल्होत्रा – एक नाम, एक ब्रांड।
दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में उसका बंगला नहीं, "महल" था। उसके पिता मोहन मल्होत्रा, "मोती एक्सपोर्ट्स" के मालिक थे – दुनिया भर में उनके मोती और सीप (oysters and pearls) का व्यापार था। उन्हें 'Oyster King of India' कहा जाता था। फोर्ब्स लिस्ट में उनका नाम था, और सिमरन – उनकी एकलौती बेटी – सोशल मीडिया की 'Insta रानी''।
इंस्टाग्राम पर उसके 10 मिलियन फॉलोअर्स थे। हर दिन कोई ना कोई फैशन ब्रांड उसे टैग करता, और हर जगह उसके फोटोशूट्स की चर्चा होती।
एक दिन, सिमरन अपने कमरे में बैठी अपनी बेस्ट फ्रेंड रिया से कहती है,
"रिया! दुनिया में हर चीज़ है मेरे पास – पैसा, कार, प्राइवेट जेट... बस एक चीज़ नहीं – कोई शाही राजकुमार।"
रिया हँसती है, "तू शादी करना चाहती है या फोटोशूट?"
सिमरन कहती है, "yes, जब भी शादी करूंगी एक राजकुमार से शादी करूँगी।मेरे सपनों का राजकुमार।"
डिजिटल स्वयंबर
मोहन मल्होत्रा को जब ये बात पता चली तो उन्होंने तुरंत PR टीम को बुलाया।
"एक प्रेस रिलीज़ निकलवाओ – Insta रानी के लिए दूल्हे की तलाश है। लेकिन बस कोई नहीं – कोई रॉयल, कोई ब्लू-ब्लडेड।"
तुरंत "इंडिया टुडे", "Forbes India" और "Netflix" पर डॉक्यूमेंट्री बनने लगी:
"Who Will Marry the Insta Princess?"
राजस्थान, उत्तराखंड, सिक्किम, और यहां तक कि नेपाल के भी पुराने रजवाड़ों से लड़कों के biodata आने लगे।
एक नाम सबसे ऊपर आया – राजकुमार अयान सिंह चौहान – जो अभी भी एक छोटे से किले में अपने पिता के साथ रहता था, लेकिन असलियत में पैसे बिल्कुल नहीं थे। उनका खानदान कभी बहुत अमीर था, पर अब सिर्फ नाम बचा था।
अयान को यह शादी बिल्कुल नहीं करनी थी और वो भी झूठ बोलकर। उसने अपने दोस्त कबीर से कहा,
"भाई, ये लोग दूल्हा नहीं, ट्रॉफी खरीद रहे हैं।"
कबीर बोला, "चल तू नहीं तो मैं ही चला जाता हूँ राजकुमार बनके!"
दोनों हँसे – लेकिन वही मज़ाक जल्द असली बन गया।
असली नकली राजकुमार
कबीर, जो एक स्ट्रगलिंग स्टैंडअप कॉमेडियन था, अचानक "राजकुमार अयान सिंह चौहान" बनकर सिमरन के घर पहुँचता है।
कबीर तो मज़ाक में ही गया था, लेकिन सिमरन को वो असली, सच्चा, और मज़ेदार लगा।
"इतना डाउन-टू-अर्थ, इतना funny – एकदम रियल राजकुमार!"
और कबीर? उसे समझ ही नहीं आया कि ये मज़ाक इतना आगे कैसे बढ़ गया।
कुछ ही दिनों में शादी तय हो गई। सगाई में अंबानी, बॉलीवुड, और क्रिप्टो के किंग्स शामिल हुए।
असली अयान ने जब खबर सुनी, तो उसने तुरंत दिल्ली आकर सच्चाई बताने की ठानी।
सच्चाई की कीमत
सगाई के दिन, अयान मंच पर पहुंचता है और कहता है –
"ये लड़का नकली है। ये राजकुमार नहीं, कॉमेडियन है।"
भीड़ सन्न। सिमरन हैरान। कबीर चुप। मोहन मल्होत्रा का चेहरा लाल।
कबीर बोला –
"मैंने कभी खुद को बड़ा नहीं बताया। आपने ही मेरे मज़ाक को हकीकत मान लिया।
आपको शाही खून चाहिए था, इंसान नहीं।"
सिमरन ने गुस्से में जाकर अयान से पूछा,
"और तुम क्या हो? सिर्फ एक नाम? तुम्हारे पास क्या है?"
अयान बोला, "मेरे पास कुछ नहीं है। मैं झूठ बोलकर तुम्हें पाने नहीं आया।"
वो दिन शादी का नहीं, अलगाव का बन गया।
Insta रानी का निर्णय
हफ्तों बाद, जब मीडिया का ध्यान हट गया, सिमरन अकेले अपने कमरे में बैठी थी – बिना मेकअप, बिना कैमरा। उसने खुद से सवाल किया –
"क्या मैं वाकई प्यार करना चाहती थी, या बस एक शोपीस शादी?"
उसने इंस्टाग्राम बंद किया। एक चिट्ठी लिखी – कबीर और अयान – दोनों को।
"मैंने तुम दोनों को परखा। एक ने झूठ बोला, लेकिन दिल से हँसाया।
दूसरे ने सच्चाई दिखाई, लेकिन झूठ में लपेटकर।
अब मैं किसी से शादी नहीं कर रही। मैं अब खुद को जानूंगी – और अपने नाम से, बिना किसी राजकुमार के, एक साम्राज्य बनाऊंगी।"
Insta रानी की नई पहचान
सालों बाद, सिमरन ने "Pearl for All" नाम से एक NGO शुरू की – जिसमें दलित, ट्रांसजेंडर, और गरीब लड़कियों को ट्रेनिंग दी जाती थी – फैशन, बिज़नेस और डिजिटल मार्केटिंग की।
उसके इंस्टाग्राम पर अब 50 मिलियन फॉलोअर्स थे – लेकिन अब वो दिखावा नहीं, हकीकत थी।
"राजकुमार की तलाश में निकली एक लड़की ने खुद को रानी बना लिया।"
- Brij
Comments
Post a Comment